Mahindra की गाड़ियों पे मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट रु 4 लाख तक फरवरी 2024 में

फरवरी 2024 में महिंद्रा अपने कई पॉपुलर SUV मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। तो अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है।

Mahindra की Thar एक दमदार ऑफ-रोडर है, जबकि XUV300 एक स्टाइलिश और फीचर-पैक्ड ऑप्शन है। इन दोनों ही गाड़ियों पर डिस्काउंट मिल रहा है।

मॉडल2023 मॉडल डिस्काउंट2024 मॉडल डिस्काउंट
Mahindra Boleroरु 89,000 तकरु 66,810 तक
Mahindra Bolero Neoरु 88,000 तकरु 69,993 तक
Mahindra Marazzoरु 40,100 तकरु 40,020 तक
Mahindra XUV 300रु 1,43,000 तकरु 1,18,000 तक
Mahindra XUV 400रु 4,00,000 तकरु 50,000 तक

Bolero के 2023 मॉडल पर ग्राहक 89,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं, जबकि 2024 मॉडल पर 66,810 रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि, डिस्काउंट चुने गए वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

Bolero Neo के 2023 मॉडल और 2024 मॉडल पर 88,000 रुपये और 69,993 रुपये तक के आकर्षक डिस्काउंट के साथ आते हैं।

Mahindra Marazzo के 2023 मॉडल पर 40,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है और 2024 मॉडल वेरिएंट पर 40,020 रुपये तक की बचत हो सकती है।

अगर आप एक आरामदायक पारिवारिक कार की तलाश में हैं, तो Mahindra Marazzo एक अच्छा विकल्प है।

फीचर-पैक्ड Nahindra XUV300 के 2023 मॉडल पर 1.43 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे खरीदने का एक अच्छा समय बनाता है। 2024 मॉडल पर भी डिस्काउंट है, जिस पर 1.18 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

XUV400 लाइनअप में 2023 मॉडल पर 4.0 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ आता है। 2024 मॉडल पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट है।

Iconic Thar पर कोई कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है, लेकिन अन्य लोकप्रिय Mahindra SUV जैसे Scorpio, Scorpio-N और XUV700 पर कोई डिस्काउंट या ऑफर नहीं है।

Mahindra की यह एक्सक्लूसिव डिस्काउंट स्कीम ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा SUV बेचने की एक कोशिश है। तो अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा के इस ऑफर का फायदा उठाएं।

Leave a Comment